फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने दिया पैरालिंपिक पदक विजेता को चार करोड़ रुपये का चेक

Wed, 02 Nov 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दीपा मलिक - फोटो : twitter
विज्ञापन
हरियाणा के 50वें स्थपाना दिवस के अवसर पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो पैरालिंपिक पदक विजेता दीपा मलिक को चार करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। हरियाणा की रहने वाली दीपा रियो में पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


दीपा ने पैरालिंपिक की महिला शॉट-पुट स्पर्धा में 4.61 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता था। पीएम के साथ हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मंच से उतरकर दीपा को सम्मानित किया।

दीपा की तारीफ करते पीएम ने कहा कि हरियाणा की लड़कियों ने कई बार वैश्विक मंच पर भारत को सम्मान दिलाया है। हरियाणा का प्रत्येक नागरिक लड़कियों को बचाने की शपथ ले। लिंगानुपात में सुधार के लिए राज्य की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि वह 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की उनकी अपील के प्रति महिलाओं और बड़े-बूढ़ों की प्रतिक्रिया के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें