हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस दौरान रियो पैरालंपिक की पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। दीपा के अलावा यह पुरस्कार जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग को भी मिला है, लेकिन अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते वह इस समारोह का हिस्सा नहीं थे।
इस पुरस्कार सम्मान समारोह में कई खिलाड़ी अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते वह इस समारोह का हिस्सा नहीं थे। वह विश्व चैंपियनशिप के बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू के हाथों यह सम्मान ग्रहण करेंगे। कुल मिलाकर इस पुरस्कार सम्मान समारोह ने छह खिलाड़ी मौजूद नहीं थे।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुआई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने खेल रत्न के लिए दो, अर्जुन अवॉर्ड के लिए 19, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए छह, ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन किया था।