उन्हीं के सम्मान में हर साल भारत सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति स्वयं खेल के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग खिलाड़ियों को विभिन्न खेल सम्मानों (राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड) से सम्मानित करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी खेल दिवस मनाया जाएगा जिसमें अलग-अलग खेलों से कुल 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कृत करेंगे।
हाल में फिट इंडिया मूवमेंट पर सरकार को सलाह देने के लिए एक समिति का गठन किया गया था. समिति में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), राष्ट्रीय खेल संघ (एनएसएफ), सरकारी अधिकारी, निजी निकाय और प्रसिद्ध फिटनेस हस्तियों को इसमें शामिल किया गया