अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिका की विभिन्न खेल लीग जल्द शुरू होंगी लेकिन उन्होंने इनकी वापसी के लिए समयसीमा तय करने से इनकार कर दिया। प्रमुख पेशेवर खेल लीग के आयुक्तों के साथ कांन्फ्रेंस कॉल में ट्रंप ने नेशनल फुटबॉल लीग के कमिश्नर रोजर गुडेल से कहा कि उनका मानना है कि सत्र सितंबर में शुरू हो जाएगा। विश्व की अन्य खेल प्रतियोगिताओं की तरह अमेरिकी खेल भी प्रभावित हुए है। एनबीए, मेजर लीग बेसबॉल, मेजर लीग सॉकर और नेशनल हॉकी लीग सभी ने पिछले महीने अपने सत्र को निलंबित कर दिया था।