फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद, अमेरिका में जल्द शुरू होंगे स्थगित खेल

Sun, 05 Apr 2020 01:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिका की विभिन्न खेल लीग जल्द शुरू होंगी, लेकिन उन्होंने इनकी वापसी के लिए समयसीमा तय करने से इनकार कर दिया। प्रमुख पेशेवर खेल लीग के आयुक्तों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल में ट्रंप ने नेशनल फुटबॉल लीग के कमिश्नर रोजर गुडेल से कहा कि उनका मानना है कि सत्र सितंबर में शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


विश्व की अन्य खेल प्रतियोगिताओं की तरह अमेरिकी खेल भी प्रभावित हुए है। एनबीए, मेजर लीग बेसबॉल, मेजर लीग सॉकर और नेशनल हॉकी लीग सभी ने पिछले महीने अपने सत्र को निलंबित कर दिया था।

ट्रंप ने कहा कि मैं चाहता हूं कि जब भी हम तैयार हों, प्रशंसक फिर से स्टेडियमों में लौटें। उन्होंने कहा कि हम निश्चित तौर पर जल्द से जल्द वापसी करना चाहते हैं। मैं आपको तिथि नहीं बता सकता, लेकिन हम जल्द ऐसा करना चाहते हैं। रिपोर्टों के अनुसार मेजर लीग बेसबॉल और एनबीए के अधिकारी तटस्थ स्थलों पर दर्शकों के बिना मैच करवाने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें