फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premier League: मैनचेस्टर सिटी के जिनचेंको की दरियादिली, 10 वर्षीय बच्चे के फुटबॉलर बनने का सपना करेंगे पूरा

Wed, 11 May 2022 09:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर एलेक्जेंडर जिनचेंको यूक्रेन छोड़ने को मजबूर 10 साल के युवा का फुटबॉलर बनने का सपना पूरा करने का जिम्मा उठाया है। जिनचेंको 10 वर्षीय बच्चे को क्लब में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
10 वर्षीय एंड्री के साथ एलेक्जेंडर जिनचेंको - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर एलेक्जेंडर जिनचेंको यूक्रेन छोड़ने को मजबूर 10 साल के युवा का फुटबॉलर बनने का सपना पूरा करने का जिम्मा उठाया है। जिनचेंको 10 वर्षीय बच्चे को क्लब में प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर उसके साथ तस्वीर पेश करते हुए जिनचेंको ने लिखा कि 10 साल के एंड्री ने 75 दिन पहले मेरी तरह एक फुटबॉलर बनने का सपना देखा था। लेकिन फरवरी में रूस के हमले के बाद उसे अन्य यूक्रेन नागरिकों की तरह अपना घर छोड़ना पड़ा।



जिनचेंको ने आगे लिखा- यूक्रेन इंटरनेशनल की मदद से उस बच्चे के सपने के बारे में पता चला तो उसे क्लब में प्रशिक्षण देने के लिए बुला लिया। अब वह यहां सुरक्षित माहौल में युवा खिलाड़ियों से ट्रेनिंग ले रहा है। लेकिन अब उसका सपना है कि देश में शांति और अमन कायम हो। घर पर सामान्य जीवन के बारे में सोचता है। उसकी यह बातें मुझे आहत करती हैं। रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में एंड्री जैसे बहुत सारे बच्चे हैं जो अपने बचपन से वंचित हो गए हैं और जीवन बदतर हो गया। हालांकि, विश्वास है कि जल्द ही यूक्रेन में शांति कायम होगी और सभी बच्चों अपने सपने को पूरा करके बचपन को जीने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें