यूरो कप के पेरिस में खेले गए फाइनल में हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में पु्र्तगाल ने फ्रांस को 1-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। ये पुर्तगाल की पहली बड़ी खिताबी जीत है और फ्रांस तीसरी बार यूरो चैंपियन बनने से चूक गया।
निर्धारित 90 मिनटों में कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी और मुकाबला गोल रहित रहा। मुक़ाबला पंद्रह मिनटों के लिए बढ़ाया गया लेकिन अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
इसके बाद मुक़ाबले को पंद्रह और मिनटों के लिए बढ़ाया गया। 108वें मिनट में पुर्तगाल के एडर ने गोल दागकर मैच में बढ़त हासिल कर ली। समय समाप्त होने तक फ्रांस इस गोल की बराबरी नहीं कर सका और मुकाबला पुर्तगाल ने जीत लिया।