फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चेन्नई में शुरू हो रही अनोखी लीग, जानिए क्या है फुटसल लीग

Fri, 15 Jul 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
चेन्नई में शुक्रवार से प्रीमियर फुटसल फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम में नए नियमों और आकर्षक शैली में खेले जाने वाले फुटबॉल के इस प्रारूप की शुरुआत भारत में पहली बार हो रही है।
विज्ञापन


इस लीग से ब्राजील के सितारे रोनाल्डिन्हो, कोलंबिया के फाल्को, अर्जेंटीना के हर्नेन क्रेस्पो, इंग्लैंड के पॉल स्कोल्स और वेल्स के रियान गिग्स जैसे खिलाड़ी जुड़े हैं।

पुर्तगाल के पूर्व धुरंधर फिगो इस लीग के अध्यक्ष हैं जबकि भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं। शुक्रवार को पहले दिन चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मेजबान टीम का मुकाबला मुंबई से और कोलकाता का मैच गोवा से होगा। फाइनल 24 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन


दो बार फीफा के श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए रोनाल्डिन्हो 'गोवा 5' की ओर से खेलते नजर आएंगे। वह इस फ्रेंचाइजी टीम के मर्की प्लेयर होंगे। रोनाल्डिन्हो बुधवार को चेन्नई पहुंचे हैं और मीडिया को चकमा देकर अपनी रोल्स रॉयस कार से फुर्र हो गए।

चेन्नई एयरपोर्ट पर बुधवार को रोनाल्डिन्हो ही नहीं पाल स्कोल्स, रियान गिग्स और हर्नेन क्रेस्पो जैसे खिलाड़ियों के आगमन के कारण फुटबॉल प्रेमियों में गजब का उत्साह नजर आया। आगामी 18 जुलाई से मैच गोवा में खेले जाएंगे और वहीं 24 जुलाई को फाइनल होगा।
विज्ञापन

क्या है फुटसल लीग

Premier Futsal League
फुटबॉल का यह प्रारूप इंडोर स्टेडियम में खेला जाता है जिसमें मैदान भी छोटा होता है और खिलाड़ियों की संख्या भी। प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ी होते हैं और पूरा मुकाबला 40 मिनट का होता है।

पहले सीजन में कमेटी ने कई अंतरराष्ट्रीय सितारों का चयन किया है ताकि दर्शकों को लीग में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिले। अगले सीजन से सभी खिलाड़ियों की बोली लगेगी और नीलामी प्रक्रिया के तहत विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमें अपने खिलाड़ियों का चयन करेंगी।

मैचों का प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें