फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा कादियान ने वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

Thu, 05 Oct 2017 08:21 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
पूजा कादियान
विज्ञापन
हरियाणा की रहने वाली पूजा कादियान ने कजान (रूस) में आयोजित वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पूजा गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का यह अब तक का पहला गोल्ड मेडल है।
विज्ञापन


पूजा कादियान महिलाओं के 75 किलो वर्ग में शीर्ष पर रहीं। फाइनल में उन्होंने रूस की एवगेनिया स्टेपानोवा को शिकस्त दी।

उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में मिस्र की हेबा अब्देलकेदार को 2-0 से हराकर अंतिम मुकाबले में प्रवेश किया था। इससे पहले कोई भी भारतीय वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीता। बता दें कि रोहतक की पूजा CRPF दिल्ली में कार्यरत है।

पढ़ेंः-देश भर की टीमें बास्केटबाल में दिखा रहीं दम, चेन्नई ने किया जीत से आगाज

इसके अलावा इस संस्करण में भारत ने कुल पांच मेडल अपने नाम किए। रमेशचंद्र सिंह मोइरगात्थम, भानू प्रताप सिंह, राजिंदर सिंह और अरुणपमा देवी कीशम ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता।  फिलहाल चैंपियनशिप में चीन 15 मेडल जीतकर शीर्ष पर चल रहा है। ईरान आठ मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें