फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE के पूर्व चैंपियन ट्रिपल एच भारत आए, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Wed, 04 Oct 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
ट्रिपल एच - फोटो : WWE.COM
विज्ञापन
WWE के पूर्व चैंपियन और कंपनी के COO ट्रिपल एच अब भारत दौरे पर मंगववार की शाम मुम्बई पहुंचे। WWE भारतीय फैंस के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में 6 और 7 दिसंबर को लाइव इवेंट करने वाली है, जिसके कारण ट्रिपल एच भारत के दौरे पर आए हैं। मुम्बई पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे कुछ देर हो गयी भारत आए हुए। अचानक याद आया कि मुझे भारत से इतना प्यार क्यों है।'
विज्ञापन

  Been awhile since I've been in India.... immediately remembered why I love it.
Thanks for the warm reception @WWEIndia pic.twitter.com/JjwDPpNJIp — Triple H (@TripleH) October 3, 2017
  बता दें कि ट्रिपल एच WWE के दौरे से पहले सारे इंतजाम देखने के लिए मुम्बई पहुंचे हैं। गौरतलब हो कि इससे पहले भी ट्रिपल एच ने आईपीएल की टीम मुंबई इंडियस को WWE का बेल्ट देकर भारत के प्रति अपनी लोकप्रियता साबित की थी। अपने इवेंट को शानदार बनाने के लिए कंपनी ने इस बार भारत का रुख किया है। कुछ साल पहले भी WWE ने भारतीय फैंस के लिए दिल्ली में लाइव इवेंट्स किए थे।

बताया जा रहा है कि ब्लू ब्रांड के एक्स‍क्लूसिव पीपीवी हैल इन ए सेल में भारतीय मूल के चैंपियन जिंदर महल अगर अपने खिताब को नाकामुरा के खिलाफ बचाने में सफल होते है, तो वो भारतीय दौरे पर फिन बैलर के खिलाफ लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस अनुमानित बड़े मैच के अलवा रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन, एलेक्सा ब्लिस, डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिंस, साशा बैंक्स, द मिज और बेली जैसे बड़े सुपरस्टार भारत दौरे पर आ सकते हैं। मालूम हो कि पिछली बार जनवरी 2016 में WWE ने भारत के दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु शहर में लाइव इवेंट कराया था। 

देखें वीडियोः- Landed in Mumbai and was warmly greeted. A beautiful country with wonderful cultures, excited for my visit. @WWEIndia pic.twitter.com/8xKrw2VPoN — Triple H (@TripleH) October 3, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें