स्पीड स्केटिंग में भारत को पहला वर्ल्ड चैंपियन
प्रधानमंत्री मोदी ने एक और खेल उपलब्धि पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने सीनियर मेंस 1000 मीटर स्प्रिंट स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, 'आनंद का हौसला, रफ्तार और जज्बा उन्हें भारत का पहला स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियन बनाता है। यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'