फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Skating Gold: आनंदकुमार वेलकुमार ने रचा इतिहास, स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण

Tue, 16 Sep 2025 01:18 AM IST
शुभम कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।

सार

भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत का इस प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 500 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज जीता था। जूनियर वर्ग में कृष शर्मा ने भी गोल्ड जीत भारत का परचम लहराया।

विज्ञापन
स्पीड स्केटिंग में गोल्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @_.anandkumar._
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एक बार फिर खेल की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन के बेइदाइहे में चल रही स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय आनंदकुमार ने सीनियर पुरुषों की 1000 मीटर स्प्रिंट रेस में 1:24.924 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया और भारत को इस प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

विज्ञापन

आनंद कुमार स्केटिंग में विश्व चैंपियन बने - फोटो : इंस्टाग्राम @_.anandkumar._
स्पीड स्केटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में दिखी भारत की ताकत
बता दें कि इससे पहले उन्होंने इसी चैंपियनशिप में 500 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को उसका पहला सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक दिलाया था। उन्होंने इस रेस को 43.072 सेकंड में पूरा किया था। ऐसे में इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि अब भारत सिर्फ क्रिकेट या बैडमिंटन में ही नहीं, बल्कि स्पीड स्केटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेलों में भी दुनिया की बड़ी ताकत बनता जा रहा है।

आनंद कुमार स्केटिंग में विश्व चैंपियन बने - फोटो : इंस्टाग्राम @_.anandkumar._
युवा स्केटर कृष शर्मा भी जीत चुके हैं गोल्ड
इतना ही नहीं भारत के लिए यह गर्व की बात यहीं नहीं रुकी। जूनियर कैटेगरी में युवा स्केटर कृष शर्मा ने भी 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीतकर साबित कर दिया कि भारत का भविष्य स्केटिंग में भी बेहद उज्ज्वल है।

ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड-दुबई में जीत का लहराया तिरंगा, देश में खुशियां: मुक्केबाजी रिंग से क्रिकेट के मैदान तक भारत का परचम

आनंद कुमार स्केटिंग में विश्व चैंपियन बने - फोटो : इंस्टाग्राम @_.anandkumar._
क्या बोले किरेन रिजिजू?
भारत की स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में पहली जीत पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल! आनंदकुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड जीता। 
विज्ञापन

भारत के आनंदकुमार वेलकुमार - फोटो : एएनआई / इंस्टाग्राम @_.anandkumar._
जीत सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, 130 करोड़ भारतीयों की विजय
गौरतलब है कि भारत की तरफ से इस तरह की ऐतिहासिक उपलब्धि से यह साफ हो गया है कि अब भारतीय खिलाड़ी दुनिया के किसी भी मंच पर पीछे नहीं हैं। आनंदकुमार की इस जीत ने आने वाली पीढ़ियों को न सिर्फ प्रेरणा दी है, बल्कि यह भी बताया है कि सपने अगर बड़े हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई मंज़िल दूर नहीं। यह जीत सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, 130 करोड़ भारतीयों की जीत है,  एक ऐसा पल, जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें