यह सबसे गौरव के क्षण होते है। उन्होंने मैरी कॉम और
पुलेला गोपीचंद का भी उनके विशेष योगदान के लिए जिक्र किया। पीएम ने खेलों में अच्छा करने के लिए योग अपनाने की सलाह भी खिलाडियों को दी। पीएम खिलाडियों से मिलने के बाद खुद उनके पास आए उनसे बातचीत की। वहीं राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति नणे भी अलग-अलग खिलाडियों से मिलकर बात की।
गोल्ड कोस्ट में गोल्ड जीतने वाले शूटर संजीव राजपूत ने बताया कि राष्ट्रपति और पीएम से मिलना किसी सपने के सरीखा था। पीएम का संदेश किसी प्रेरणा से कम नहीं था। उन्होंने गुरुओं का मान सम्मान किए जाने की बात कही। वहीं पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य जीतने वाले सचिन चौधरी ने पीएम से मिलकर मन की बात कार्यक्रम में उनका नाम लेने के लिए धन्यवाद किया।