फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को बड़ा झटका, वीजा न लगने पर बॉक्सरों का अमेरिकी दौरा रद्द

Tue, 01 May 2018 04:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉक्सिंग
विज्ञापन

एशियाई खेलों के लिए कोच सेंटियागो निएवा की बॉक्सरों को टेक्सास स्थित माइकल जॉनसन अकादमी में ट्रेनिंग कराने की हसरत पूरी नहीं हो पाएगी। बॉक्सरों को वीजा नहीं मिलने के कारण बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को अमेरिकी दौरा रद्द करना पड़ा है। अब बॉक्सरों को अमेरिका केस्थान पर बेल्लारी (कर्नाटक) स्थित  जेएसडब्लू की अकादमी में ले जाए जाने का कार्यक्रम बनाया गया है।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स की ऐतिहासिक सफलता के बाद दोनों विदेशी कोच सेंटियागो निएवा और राफेल बरगामास्को ने बॉक्सरों की मजबूत फिजिकल फिटनेस के लिए माइकल जॉनसन अकादमी में कंडीशनिंग कैंप लगाने का फैसला लिया था। यह कैंप एक से 18 मई को लगना था। निएवा का मानना है कि जॉनसन अकादमी दुनिया की बेहतरीन कंडीशनिंग अकादमियों में से एक है। इसी वजह से यहां 22 बॉक्सरों को ले जाने का कार्यक्रम बना था।

विज्ञापन

boxing
सूत्रों के मुताबिक सरिता देवी, अमित पंघाल, लोवलीना के पहले ही वीजा नहीं लगा था। उसके बाद कुछ अन्य बॉक्सरों के भी वीजा नहीं लग पाए और कुछ का वीजा समय से मिलने में देरी हो रही थी। इसी के चलते इस दौरे को ही रद्द करने में भलाई समझी गई। यह वही अकादमी है जिसमें सचिन तेंदुलकर टेनिस एल्बो चोट के  बाद पुर्नवास के लिए गए थे।

फेडरेशन के एक अधिकारी का कहना है कि दौरे को रद्द करने के अलावा चारा नहीं था। हालांकि वहां जाने का फायदा मिलता। वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई  खेलों के लिए बॉक्सरों की फिटनेस और शारीरिक मजबूती पर काम करना जरूरी है। यह काम अब जेएसडब्लू अकादमी में किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें