दबंग दिल्ली की टीम शनिवार को जब प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में बंगाल वारियर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाह पहले खिताब पर होगी। हालांकि यह तो तय है कि जीते कोई भी कबड्डी को नया विजेता ही मिलेगा। दोनों कोच को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और उन्होंने दावा किया कि फाइनल रोमांचक होगा।
दिल्ली के कोच कृष्ण कुमार हुड्डा ने कहा कि कोई नहीं जानता कि कौन विजेता बनने का प्रबल दावेदार होगा क्योंकि दोनों ही टीमें अच्छी हैं। हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’ बंगाल के कोच बीसी रमेश ने कहा कि रेडर और डिफेंडर दोनों को अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। हालांकि उनकी मेहनत के अलावा भाग्य भी भूमिका निभाएगा। मैं खुश हूं कि दो नई टीमें फाइनल में खेल रही हैं।’