राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी (51 किग्रा) और मौजूदा यूथ विश्व चैंपियन साक्षी (57 किग्रा) ने जर्मनी में चल रहे कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए। पिंकी ने थाईलैंड की फुंसांग काहिरांचाया को 5-0 से हराया। साक्षी ने डेनमार्क की सेसिले केल्ले को कड़े मुकाबले में विभाजित फैसले में मात दी।
मीना कुमारी (54 किग्रा) और पी बासुमतारी (64 किग्रा) पहले ही फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर चुकी हैं। अंजलि तुशीर (69 किग्रा) को पहले ही दौर में डेनमार्क की वोने बीएक रासमुसेन के हाथों 0-5 से हार मिली। भारत का सात सदस्यीय दल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग ले रहा है।