फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में पायलट परियोजना में प्रशंसकों को स्टेडियम आने की अनुमति, सरकार को उम्मीद बड़ी संख्या में दर्शक आ सकेंगे

Fri, 14 Aug 2020 01:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
ब्रिटेन में स्टेडियमों में दर्शकों की सुरक्षित वापसी का परीक्षण करने के लिए इस सप्ताह के अंत से कुछ पायलट कार्यक्रमों में खेल प्रशंसकों को आने की अनुमति दी जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि अक्तूबर की शुरूआत से बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में आ सकेंगे।
विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को कहा कि शेफील्ड क्रूसिबल थिएटर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के अंतिम दो दिनों में लगभग 300 दर्शक भाग लेंगे। इसमें कहा गया कि एक अक्तूबर से स्टेडियमों में ज्यादा दर्शकों को आने की अनुमति देने की ओर बढ़ते हुए ये कदम उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले भी अगस्त के शुरुआती दो सप्ताह में प्रशंसकों को स्टेडियम आने की मंजूरी देने की पायलट योजना बनीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के डर से उस पर रोक लगा दिया था। ब्रिटेन के संस्कृति सचिव ओलिवर डाउडेन ने कहा, ‘हम इंडोर आयोजनों में दर्शकों को सुरक्षित तरीके से ला सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें