सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट शनिवार को यहां सौरव कोठारी को 1307-967 अंक से हराकर विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन बने। उन्होंने लंबे प्रारूप में तीन सत्र में पांच घंटे तक चले मुकाबले में गत चैंपियन कोठारी को मात दी। इस तरह गिलक्रिस्ट ने छह साल बाद खिताब अपने नाम किया। पिछले साल गिलक्रिस्ट लीड्स में कोठारी से हार गए थे। गिलक्रिस्ट ने 2013 में इंग्लैंड के डेविड कौसियर को हराकर खिताब जीता था।