फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अभी तक नहीं हुआ समिति का गठन : पीसीसीएआई सचिव

Mon, 27 Jul 2020 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) इस बात को लेकर निराश है कि बार बार अपील के बावजूद बीसीसीआई ने अभी तक उन्हें अपनी छत्रछाया में नहीं लिया है। 

विज्ञापन


संघ ने एक बयान में कहा, 'जब सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष बने थे तो कइयों को उम्मीद बंधी थी। दिव्यांग क्रिकेटरों को काफी उम्मीद थी कि कोई उनके मसले पर गौर करेगा और उनकी जिंदगी बदल जाएगी।'

इसमें कहा गया, 'दिव्यांग क्रिकेटरों और दादा (गांगुली) के बीच बैठक के बाद उम्मीदें और बढ गई लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है। आशा अब निराशा में बदल गई है।' संघ ने कहा कि भारत में दिव्यांग क्रिकेटरों को पहचान नहीं मिली है। 
विज्ञापन


इसने कहा, 'बीसीसीआई ने दिव्यांग क्रिकेटरों के लिये कुछ नहीं किया है। यही वजह है कि नेत्रहीन, व्हीलचेयर, मूक बधिर क्रिकेट को भारत में पहचान नहीं मिल सकी है। इसे खेलने वाले खिलाड़ियों को कोई मदद नहीं मिलती।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच दिव्यांग क्रिकेटरों की स्थिति काफी खराब हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें