फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PATvUP: पटना पाइरेट्स ने खोला जीत का खाता, निर्णायक मुकाबले में यूपी योद्धा को 43-41 से हराया

Thu, 11 Oct 2018 09:09 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
up yoddha vs patna pirates
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 के 9वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को 43-41 से मात देकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। पटना की इस जीत के हीरो कप्तान प्रदीप नरवाल रहे। प्रदीप ने मैच में 25 रेड की और कुल 16 प्वॉइंट हासिल कर टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। वहीं यूपी योद्धा के नितेश कुमार को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। उन्होंने 6 टैकल में कुल 4 टैकल प्वॉइंट्स हासिल किए।

विज्ञापन


इससे पहले प्रो कबड्डी लीग के सबसे बड़े सितारे प्रदीप नरवाल के नेतृत्व वाली पटना पाइरेट्स को जहां अपने पहले ही मुकाबले में तमिल थलाइवाज के हाथों मात खानी पड़ी थी। वहीं यूपी योद्धा तमिल थलाइवाज को हराया था।
विज्ञापन


यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:

- यूपी योद्धा की आखिरी रेड पर पटना ने लिया प्वॉइंट, 2 अंक के अंतर से मुकाबला जीता

- दोनों के बीच कांटे की टक्कर, 39-37 से आगे पटना पाइरेट्स

- मैच में दूसरी बार ऑलआउट पटना पाइरेट्स, 32-33 से पीछे यूपी योद्धा

- दूसरे हाफ में भी पूरी तरह हावी पटना पाइरेट्स, 25-29 से पीछे यूपी योद्धा

- दूसरे हाफ में ऑलआउट हुई यूपी योद्धा, 24-21 से आगे पटना पाइरेट्स

- मैच का पहला हाफ खत्म, मैच का स्कोर 20-20 से बराबर

- पटना पाइरेट्स की जबरदस्त वापसी, मैच का स्कोर 20-20 से बराबर

- यूपी योद्धा की शानदार वापसी, पटना पाइरेट्स ऑलआउट

- पहले हाफ में ऑलआउट हुई यूपी योद्धा, अभी भी 12-14 से पीछे पटना पाइरेट्स

- पटना पाइरेट्स की बेहतरीन वापसी, नरवाल के दम पर बनाई बढ़त

- पटना पाइरेट्स का खराब डिफेंस, 9-4 से आगे यूपी योद्धा

- यूपी योद्धा की शानदार शुरुआत, बोनस प्वॉइंट से मिल रही टीम को बढ़त

- पटना पाइरेट्स के लिए नरवाल ने की पहली रेड, यूपी योद्धा ने दिखाया जबरदस्त टैकल, मिले 2 प्वॉइंट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें