स्कोरः पटना पायरेट्स 41 : जयपुर पिंक पैंथर्स 30
-फुलटाइमः पटना पायरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-30 से हराया।
-फुलटाइम में केवल 5 मिनट का समय बचा है।
-पटना पायरेट्स के खिलाड़ी विकास जागलान को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
-दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में अभी 11 मिनट का समय बचा है। इस मुकाबले में पिंक पैंथर्स दबाव में नजर आ रही है।
-पटना ने दूसरी बार पिंक पैंथर्स को किया ऑलआउट, 34-21 से आगे
-पटना पायरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल ने पूरा किया सुपर-10, पटना 29-21 से आगे।
-यहां पटना को बहुत बड़ा प्वािंट मिला, पिंक पैंथर्स के कप्तान अनुप कुमार आउट। पटना 25-21 से आगे।
- खेल के दूसरे हाफ में पिंक पैंथर्स की वापसी, स्कोर को घटाया, सिर्फ तीन प्वािंट का फासला। स्कोरः पटना पायरेट्स 24: पिंक पैंथर्स 20
-प्रदीप नरवाल हुए सुपर टैकल का शिकार, जयपुर पिंक पैंथर्स को मिला 3 एक्सट्रा प्वाइंट।
-दूसरे हाफ का खेल शुरू।
हाफ टाइमः पटना पायरेट्स 22, जयपुर पिंक पैंथर्स 15
-पहले हाफ का खेल खत्म। पटना पायरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल का बेहतरीन आक्रमण।
-पहले हाफ का खेल खत्म होने मे ंमात्र 6 मिनट का खेल बचा है। पटना पायरेट्स मुकाबले में लगातार बढ़त हासिल कर रही है।
- पहले 10 मिनट में ही पिंक पैंथर्स ऑलआउट, पटना पायरेट्स 15-9 से आगे ।
-प्रदीप नरवाल ने फिर हासिल किया सुपर रेड, मिला 3 एक्सलट्रा प्वाइंट। पटना 11-8 से आगे।
-वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स को मिला सुपररेड। 7-6 से आगे।
-पटना के कप्तान प्रदीप नरवाल ने हासिल किया सुपर रेड, मिला एक्सट्रा प्वाइंट
-दोनों टीमों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिल रही है। स्कोरः 2-2 से बराबर।
-मनजीत कुमार ने पटना पायरेट्स को दिलाया पहला प्वाइंच, 1-0 से पटना आगे।
-पटना पायरेट्स की तरफ से पहली रेड कप्तान प्रदीप नरवाल ने लिया, लेकिन कोई प्वाइंट हासिल नहीं कर पाए।
-जयपुर पिंक पैंथर्स ने टॉस जीता।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।