भारत के शीर्ष खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने बुधवार को फाइनल में महाराष्ट्र के ईशप्रीत सिंह को 7-3 से हराकर राष्ट्रीय 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
आडवाणी का यह कुल 34वां राष्ट्रीय खिताब है। फाइनल में वह एक समय 1-3 से पीछे चल रहे थे लेकिन 23 बार के विश्व चैंपियन ने इसके बाद दिखाया कि आखिर में उन्हें क्यों सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। पांचवें फ्रेम के बाद उन्होंने ईशप्रीत को कोई मौका नहीं दिया।