फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर: फाइनल में हारीं सिमरनजीत, भारत के खाते में दो रजत पदक

Wed, 11 Mar 2020 09:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिमरनजीत कौर - फोटो : social media
विज्ञापन

मनीष कौशिक ने 63 किग्रा बॉक्स ऑफ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मुक्केबाज गार्साइड हैरिसन को 4-1 से हराकर अपना ओलंपिक कोटा पक्का किया। इसके साथ ही नौ भारतीय मुक्केबाज टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

विज्ञापन

 

पहली बार ओलंपिका कोटा हासिल कर चुकी पंजाब की मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सिमरन को फाइनल में कोरिया की मुक्केबाज ओह योंजी (60 किग्रा) ने 5-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही सिमरन को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। सिमरन के सिल्वर के साथ ही भारत के खाते में दो रजत पदक आए।

इससे पहले कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले भारत के मुक्केबाज विकास कृष्णन एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर का फाइनल खेलने से चूक गए। बुधवार को उन्हें आंख की चोट के कारण फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियन चैंपियनशिप के मेडलिस्ट विकास को 69 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में जॉर्डन के जेयाद इशाश से भिड़ना था।
विज्ञापन


लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में वापसी कर रहे 28 वर्षीय विकास ने सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता वाले कजाखस्तानी मुक्केबाज को हराया था। वे पहले ही सात अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इतना ही नहीं विजेंद्र सिंह के बाद विकास भारत के ऐसे दूसरे मुक्केबाज हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए तीन बार क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


सचिन कुमार को 81 किग्रा बॉक्स ऑफ में ताजिकिस्तान के मुक्केबाज सिनेजमातुल्लोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें