फुटबॉल में हरियाणा के लड़कों ने अप्रत्याशित परिणाम निकालते हुए पश्चिम बंगाल को 4-1 से पराजित किया। नितिन ने दो गोल किए। वहीं मिजोरम ने केरल को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
वॉलीबाल में दिल्ली के लड़कों ने यूपी को 27-25, 25-15, 22-25, 18-25, 15-13 से बेहद कड़े मुकाबले में हराकर गोल्ड जीता। लड़कियों के फाइनल में बंगाल ने महाराष्ट्र को 28-26, 25-18, 25-10 से हराकर गोल्ड जीता।
टॉप सीड उत्तराखंड के ध्रुव रावत ने खेलो इंडिया स्कूल खेलों के बैडमिंटन मुकाबलों में दूसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने पहले दौर में अरुणाचल के सुधांशु तिवारी को 21-5, 21-3 से हराया। यूपी के राजन यादव ने कर्नाटक के पृथ्वी रॉय को 22-20, 21-8 से हराया।