फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: ज्यादा से ज्यादा 10 हजार फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति

Mon, 21 Jun 2021 04:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

किसी भी स्थल पर हालांकि 10 हजार से अधिक दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के आयोजकों ने आगामी टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान सभी स्थलों पर दर्शकों की सीमा तय करते हुए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को स्थल पर पहुंचे की स्वीकृति दी। किसी भी स्थल पर हालांकि 10 हजार से अधिक दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल इन खेलों को स्थगित किया गया था। स्थानीय आयोजकों, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति, जापानी सरकार और टोक्यो की महानगरीय सरकार के बीच बातचीत के बाद इस फैसले की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें