पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद मंगलवार से शुरू होने वाले ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई करेंगे। विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं को चौपट करने वाली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ चोटी के खिलाड़ी भाग लेंगे।
एक टीम की तरफ से तीन पुरुष और एक महिला खिलाड़ी खेलेंगी। सभी 6 टीमों में कप्तान समेत 7-7 खिलाड़ी हैं, जिनमें एक महिला का होना जरूरी है। भारत की ओर से कप्तान व्लादिमीर के अलावा विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पेंतला हरिकृष्णा, कोनेरू हंपी, अधिबन भास्करन और हरिका द्रोणावल्ली टीम में शामिल हैं। हर टीम से सिर्फ चार खिलाड़ी (तीन पुरुष और एक महिला) ही मुकाबले में खेलेंगे। बाकी रिजर्व में रहेंगे। प्रतियोगिता डबल राउंड रोबिन प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 'सुपर फाइनल' में खेलेंगी।