मनजीत व्यक्तिगत स्पर्धा में 56वें स्थान पर रहे और जीतू की तरह फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। महिला निशानेबाज मुन भाकर और अनुभवी हीना सिद्धू दोनों ही फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। मनु 574 अंक के साथ 13वें जबकि हीना 571 अंक के साथ 29वें स्थान पर रहीं। मनु, हीना और श्वेता सिंह (568) की भारतीय टीम 1713 अंक जुटाकर चौथे स्थान पर रही। सौरभ और पदार्पण कर रही अभिदन्या ने इसके बाद 761 अंक के साथ पांच टीमों के फाइनल में जगह बनाई।
देवांशी राणा और अनमोल जैन की भारत की दूसरी जोड़ी ने भी 765 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्रमश: रजत पदक और चौथे स्थान पर रहते हुए ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रही थी। इस टूर्नामेंट की 15 स्पर्धाओं में 60 ओलंपिक कोटा दांव पर लगे हुए हैं।
मेरठ के सौरभ ने दिलाया मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य
जूनियर वर्ग में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मेरठ के सौरभ चौधरी और अभिदन्या पाटिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। इन दो पदक के साथ भारत ने 12 साल पहले जागरेब में छह पदक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। सौरभ और अभिदन्या ने फाइनल में 329.6 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत मेजबान दक्षिण कोरिया की झोली में गया।