फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमा को ओलंपिक में निशानेबाजी से दो पदक की उम्मीद

Sun, 05 Jan 2020 10:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निशानेबाजी - फोटो : Social media
विज्ञापन

नई भारतीय जूनियर राइफल टीम कोच सुमा शिरूर को भारतीय निशानेबाजी दल से टोक्यो ओलंपिक में कम से कम दो पदक जीतने की उम्मीद है। शिरूर ने कहा कि भारत दो-तीन निशानेबाजी स्पर्धाओं में काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जहां तक निशानेबाजी का संबंध है तो भारत खेल के शीर्ष पर है। निशानेबाज काफी प्रतिभाशाली हैं। उनके हाथ और आंख का समन्वय काफी अच्छा है। हर निशानेबाज पदक जीतने की क्षमता रखता है। हम दो-तीन स्पर्धाओं में काफी मजबूत हैं और मुझे इस बार दो ओलंपिक पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें