टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले गुरुवार को फुकुशिमा से शुरू होगी, लेकिन इसमें ना तो मशाल होगी, ना मशालवाहक और ना ही दर्शक। यूनान से 20 मार्च को ओलंपिक मशाल जपान पहुंचा था। इसे लालटेन में एक वाहन पर रखकर घुमाया जाएगा।
कोविड 19 के चलते सड़कें सूनी पड़ी हैं, क्योंकि लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके और जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने यह जानकारी दी। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा कि काश कम से कम एक धावक मशाल रिले में साथ रह पाता।
इस बीच तोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने की पूरी संभावना बन गई है। दुनिया भर से खेल महासंघ, मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी इसके लिए दबाव बना रहे हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चार सप्ताह के भीतर फैसला लेने की घोषणा की है। कनाडा ने कोविड-19 के खतरे को देखते हुए अपने एथलीट को ओलंपिक में भेजने से मना कर दिया है।