फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप आगे खिसकाने को तैयार विश्व एथलेटिक्स

Tue, 24 Mar 2020 07:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tokyo olympic
विज्ञापन

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने सोमवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस संकट के कारण इस साल के टोक्यो ओलंपिक अगले साल आयोजित होते हैं तो वह 2021 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप को आगे खिसकाने के लिए तैयार है। विश्व चैंपियनशिप अगले साल छह से 15 अगस्त के बीच ओरेगान में आयोजित की जानी है लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अभी ओलंपिक को एक साल तक टालने की चर्चा चल रही है।

विज्ञापन


ट्रैक ऐंड फील्ड की वैश्विक संस्था ने बयान में कहा, ‘विश्व एथलेटिक्स टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 को स्थगित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के साथ चर्चा का स्वागत करता है और आईओसी से इस प्रतिक्रिया को साझा करने के लिए लिखा है।

इसमें कहा गया है, ‘हम आईओसी और अन्य खेलों के साथ वैकल्पिक तिथियों को लेकर काम करने को तैयार हैं और इनमें 2021 की तिथियां भी शामिल हैं।’ विश्व ऐथलेटिक्स ने कहा कि वह ओलिंपिक खेलों के अगले साल तक स्थगित होने के बारे में पहले ही ओरेगान आयोजित समिति के साथ चर्चा कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें