फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक टीम निशानेबाजी चयन ट्रायल क्वालिफिकेशन में सौरभ और ऐश्वर्य ने मारी बाजी 

Thu, 19 Mar 2020 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ओलंपिक टीम निशानेबाजी चयन ट्रायल क्वालिफिकेशन में अपनी-अपनी स्पर्धा में रहे शीर्ष पर 
  • दस मीटर एयर पिस्टल में नौ निशानेबाजों में मनु आठवें और यशस्विनी रही नौवें नंबर पर  
विज्ञापन
सौरव चौधरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौरभ चौधरी और ऐश्वर्य प्रताप ओलंपिक टीम निशानेबाजी चयन ट्रायल क्वालिफिकेशन में क्रमश:10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन में शीर्ष पर रहे। ओलंपिक कोटा स्थान हासिल कर चुके मेरठ के चौधरी ने 588 अंक बनाए। वह 10 मीटर एयर पिस्टल में पुरुष और महिला वर्ग के संयुक्त क्वालिफिकेशन में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा (585) और अनुराज सिंह (579) से आगे रहे।

विज्ञापन


इस स्पर्धा में कुल नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें मनु भाकर (574) और यशस्विनी सिंह देसवाल (570) ने क्रमश: आठवां और नौवां स्थान हासिल किया। इन दोनों ने ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल कर रखा है। पुरुष और महिलाओं की संयुक्त 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन में ऐश्वर्य प्रताप ने कुल 1178 अंक बनाए। वह अंजुम मौदगिल (1174) और तेजस्विनी सावंत (1170) से आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें