फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लड़कियों से थे इस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मेयर के संबंध, इंटरनेट पर VIDEO लीक

Wed, 16 Oct 2019 02:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जोल्ट बोर्काई - फोटो : ट्विटर
1988 के सियोल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हंगरी के पूर्व जिम्नास्ट जोल्ट बोर्काई सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं, इससे जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है। 54 वर्षीय जोल्ट ग्योर शहर के मेयर भी हैं। दरअसल, यह वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
जोल्ट बोर्काई - फोटो : ट्विटर
गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने वाले जोल्ट एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं। प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन के समर्थक माने जाने वाले एथलीट से नेता बने जोल्ट ने अपने परिवार संग फेसबुक पर फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा- 'हम साथ-साथ हैं, अच्छा समय हो या बुरा।'
विज्ञापन

3 of 4
जोल्ट बोर्काई - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में जोल्ट बोर्काई युवतियों के साथ ड्रग्स लेते और संबंध बनाते देखे जा सकते हैं। वीडियो लीक होने के बाद जोल्ट ने इस मामले में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन बाद में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी है, हालांकि मेयर पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
जोल्ट बोर्काई - फोटो : ट्विटर
यह वीडियो पहले ब्लॉग में लीक किया गया, जिसमें बताया गया कि जोल्ट का यह वीडियो क्रोएशिया के डबरोविंक में एड्रियाटिक सागर तट का है। गौरतलब है कि सेक्स स्कैंडल में फंसे होने के बावजूद मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बाजी मारी। मंगलवार को उन्होंने सत्तारूढ़ फाइड्ज पार्टी से इस्तीफा दे दिया, अब वह निर्दलीय तौर पर मेयर बने रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें