ओलंपिक 2012 की स्वर्ण पदक विजेता और 100 मीटर बाधा दौड़ की मौजूदा विश्व चैंपियन शैली पीयरसन ने चोटों से तंग आकर खेल को अलविदा कह दिया। दो साल पहले लंदन में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली शैली अब अक्तूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में नहीं दिखेंगी। ऑस्ट्रेलिया की 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा। सोहल बरस तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के बाद अब अलविदा कहने का समय है। हर बार मैं तेज दौड़ना चाहती हूं लेकिन शरीर साथ नहीं देता। मैं अब और चोट बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे नहीं लगता कि अगले साल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूंगी। मैंने खेल के दौरान जो हासिल किया उस पर मुझे गर्व है।’