भारतीय वालीबाल टीम ने म्यांमा में खेली जा रही पुरूष अंडर-23 एशियाई चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को थाईलैंड से 2-3 से हराने के बाद भी भारतीय वालीबाल टीम ने पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की।
भारतीय टीम ने इससे पहले चीन और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी और वे अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहे। अमित गुलिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम को अब पहले से आठवें स्थान को तय करने के लिए क्लासीफिकेशन दौर में कजाखस्तान और जापान के खिलाफ खेलना होगा।