फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक पदक विजेता फिगर स्केटर की चाकू मारकर हत्या

Fri, 20 Jul 2018 01:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेनिस टेन
विज्ञापन

कजाकिस्तान के 25 वर्षीय फिगर स्केटर डेनिस टेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। डेनिस ने 2014 में हुए सोच्चि शीतकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्हें दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था जो कार चोर थे और उनकी कार से शीशा उतारने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन


उनकी दायीं जांघ पर चाकू से वार किया जिसमें उनका काफी खून बह गया था। सोशल मीडिया पर उनकी मौत के बाद काफी दुख और गुस्सा प्रकट किया जा रहा है। जांच की मांग की जा रही है। 

डेनिस टेन कोरियाई मूल के थे और उनके दादा जनरल मिन क्यंग हो स्वतंत्रता सेनानी रहे थे। टेन ने विश्व फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में 2013 में रजत और 2015 में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा 2015 में उन्होंने चार खिताब जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें