फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक खेलों की जानकारी मिलेगी हिंदी में, आईओए ने लाया चैनल

Fri, 15 Nov 2019 08:08 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Olympic 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का ओलिंपिक चैनल अब हिंदी में भी उपलबध है, जिसमें पूरे साल ओलंपिक सितारों से जुड़ी दिलचस्प कहानियां और ओलंपिक खेलों से जुड़ी जानकारी हिंदी में उपलब्ध होगी। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओलंपिक चैनल.काम और इसकी मोबाइल ऐप पर अब दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए 12 भाषाओं में सामग्री उपलबध होगी, जिसमें हिंदी भी शामिल है।

विज्ञापन


इसके जरिए स्थानीय स्तर पर दैनिक सामग्री, समाचार, फीचर्स और साथ ही साथ ओलंपिक से जुड़े भारतीय खिलाड़ियों, टीमों और खेलों पर आधारित ऑरिजनल सीरीज और डॉक्यूमेंट्री को प्रस्तुत किया जाएगा। हिंदी में सेवा के शुरू होने के साथ ही दर्शक चार भाग की नई डॉक्यूमेंट्री 'शक्ति: भारत की सुपरवुमेन' देख सकते हैं।

ओलंपिक चैनल की इस ऑरिजनल सीरीज में भारतीय महिला खिलाड़ियों दीपा करमाकर, दीपिका कुमारी, साक्षी मलिक और संध्या शेट्टी को उनके खेलों में आई मुश्किलों से पार पाकर अपने सपनों को हासिल करने के सफर को बखूबी दर्शाया गया है।
विज्ञापन


आईओसी वैश्विक ओलिंपिक चैनल के महाप्रबंधक मार्क पार्कमैन ने कहा, 'वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा की उपलब्धता ओलंपिक चैनल के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। जहां हम दुनिया भर के ओलिंपिक प्रशंसकों को अधिक से अधिक व्यक्तिगत अनुभव देने की कोशिश कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह दुनिया भर में और अधिक प्रशंसकों के साथ जुड़ने और रोमांचक ओलंपिक कहानियों से सीधे उन्हें जोड़ने का माध्यम है। हमारी यही कोशिश है कि हम तोक्यो 2020 तक पहुंचने के सफर को दिलचस्प और मजेदार बना सकें।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें