फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय निशानेबाजी: सौरभ को 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण

Fri, 26 Nov 2021 06:18 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना के रविंदर सिंह ने रजत और प्रदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। भारतीय रिकॉर्डधारी जीतू राय 13वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग ले रहे ओलंपियन सौरभ चौधरी ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में 564 का स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


एशियाई खेलों के  चैंपियन सौरभ का पदक छह दिसंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप में दिन का दूसरा पदक था। पूर्व नंबर एक निशानेबाज का सामना फ्री पिस्टल में 287 प्रतियोगियों से था।

सेना के रविंदर सिंह ने रजत और प्रदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। भारतीय रिकॉर्डधारी जीतू राय 13वें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें