फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष ने शुरुआती 35 किमी पैदल चाल में जीता सोना

Mon, 15 Feb 2021 07:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रांची

सार

  • देश में पहली बार किया गया इस स्पर्धा का आयोजन, कम प्रविष्टियों के चलते महिला वर्ग में नहीं हुई स्पर्धा 
  • 50 किमी पैदल चाल में पंजाब के गुरप्रीत बने विजेता, यूपी के राम बाबू को मिला रजत  
विज्ञापन
मनीष रावत - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन मनीष रावत ने राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में पुरुषों की शुरुआती 35 किमी स्पर्धा में चैंपियन बने। उत्तराखंड के रावत (2:49.12 सेकंड) ने तमिलनाडु के गणपति कृष्णन को नौ मिनट के अंतर से पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


हालांकि वह अगले साल की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग मानक दो घंटे 35 मिनट के समय से बाहर ही रहे। विश्व एथलेटिक्स के टोक्यो ओलंपिक के बाद 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा हटाने के फैसले को देखते हुए देश में पहली बार 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा करवाई गई।  

प्रविष्टियों की कमी की वजह से महिलाओं की स्पर्धा नहीं की जा सकी। पंजाब के 36 वर्षीय गुरप्रीत सिंह (3:59.42सेकंड) ने 50 किमी पैदल चाल का पीला तमगा व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ जीता।
विज्ञापन


गुरप्रीत का समय हालांकि टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफाइंग समय तीन घंटे 50 मिनट से नौ मिनट ज्यादा रहा। उत्तर प्रदेश के राम बाबू दूसरे और गुजरात के सागर जोशी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 वर्ग की 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में मध्यप्रदेश के विश्वेंद्र सिंह (42 मिनट 14 सेकंड) के साथ जीती। उत्तराखंड के परमजीत सिंह बिशी का रजत और मध्यप्रदेश के बजरंगी प्रजापति को कांसा मिला। 

रेशमा बनीं चैंपियन : उत्तराखंड की रेशमा पटेल ने लड़कियों के अंडर-20 वर्ग की 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा 49मिनट 28 सेकंड के साथ जीती। राजस्थान की गीता लोहार दूसरे और उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें