फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्या की बिएट्रिस चेपकोएच ने पांच किलोमीटर की दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sun, 14 Feb 2021 05:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
विज्ञापन
बीट्राइस चेपकोच - फोटो : twitter@kipmurkomen
विज्ञापन

केन्या की लंबी दूरी की 29 वर्षीय महिला धावक बिएट्रिस चेपकोएच ने पांच विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चेपकोच ने रविवार को 14 मिनट 43 सेकंड के समय के साथ पांच किलोमीटर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने मोनाको में पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक सेकंड का कम समय लिया।

विज्ञापन


चेपकोएच के नाम पर 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। चेपकोएच ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। भले ही हवा बहुत थी, लेकिन मैं सही गति से दौड़ने में कामयाब रही।'
विज्ञापन


 
उधर पुरुषों में युगांडा के स्टार धावक और 10 हजार मीटर के विश्व चैंपियन जोशुआ चेपतेगेई ने 13 मिनट और 14 सेकेंड के साथ रेस में बाजी मारी। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें