फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसियाना देशों को एशियाई खेलों के चुनिंदा स्पर्धओं में भाग लेने का मिलेगा मौका

Mon, 04 Mar 2019 10:54 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Asian Para Games 2018
विज्ञापन

खेलों में ताकतवर देश माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के साथ ओसियाना देशों को 2022 में एशियाई खेलों में फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसी ओलंपिक टीम स्पर्धाओं में पहली बार भाग लेने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


यह फैसला बैंकाक में एशियाई ओलंपिक परिषद की बैठक में लिया गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने काफी सकारात्मक फैसला बताया है। ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जोन कोएटेस ने सोमवार को कहा, 'ऑस्ट्रेलिया इस मौके के लिए आभारी है और इससे ओसियाना देशों में इन खेलों को लेकर काफी दिलचस्पी बढ़ेगी। मैं पिछले 20 साल से इसके लिए कोशिश कर रहा था।'

ओसियाना देशों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा कई छोटे देश शामिल हैं। चीन के हांगझोउ में होने वाले इन खेलों में ओसियाना देखों को वॉलीबॉल, बीच वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल और तलवारबाजी जैसे खेलों में प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें