टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में युवा शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वन-डे में डेब्यू कर सकते हैं। टीम इंडिया ने पांच मैचों की इस सीरीज के पहले तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाते हुए सीरीज का चौथा मैच अपने नाम करने उतरेगी।
आइए जानते हैं कि आप भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस चौथे वनडे मैच को भारत में कब और कहां देख सकते हैं...