फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे इंतजार के बाद भी स्टार निशानेबाज हीना से नहीं मिले एनआरएआई अध्यक्ष

Sun, 01 Jul 2018 03:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
heena sidhu
विज्ञापन

एशियाई खेलों की मिश्रित एयर राइफल टीम में अनदेखी से निराश निशानेबाज हीना सिद्धू शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन (एनआरएआई) के अध्यक्ष रनिंदर सिंह से मिलने पहुंचीं पर तीन घंटे इंतजार के बाद भी उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज से कहा गया कि वह रविवार को अध्यक्ष से मिल सकती हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पंजाब के पटियाला से अपनी शिकायत दर्ज करवाने आई थीं। उन्होंने कहा कि चयनसमिति अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पक्ष में नियमों को तोड़ मरोड़ रही है।

28 वर्षीय सिद्धू ने कहा कि मैंने सारा दिन अध्यक्ष से मुलाकात के लिए गुजार दिया। अब मुझे कहा जा रहा है कि वह रविवार को मिलेंगे। मैं उन्हें एक बहुत ही निष्पक्ष और उद्देश्यपूर्ण व्यक्ति के रूप में जानती हूं। मुझे उम्मीद है कि वह पारदर्शिता और योग्यता के मूल्यों को बनाए रखेंगे। वह साजिश के तहत तकनीकी छेड़छाड़ के बूते दूसरों का फायदा नहीं होने देंगे। हीना ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और दस मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें