फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ नंबर ही बचा पाएंगे विदेशी कोच का करार, साल में दो बार होगा सभी का मूल्यांकन

Wed, 03 Jun 2020 03:50 PM IST
अंशुल तलमले हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

360 डिग्री फीड बैक केे आधार पर साई ने तय की विदेशी कोचों की जवाबदेही...साल 2020 के अंत में मूल्यांकन कर दिए जाएंगे नंबर
विज्ञापन
भारत में खेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीमों से जुड़े ग्राहम रीड, शोर्ड मराइन (हॉकी), गेलिना बुखारिना, यू हॉन, हरमन वॉल्कर (एथलेटिक्स), सेंटियागो निएवा, राफेल बरगमास्को (बॉक्सिंग), आगुस ड्वी सांतोसो (बैडमिंटन), एनियो फॉल्को, पॉवेल स्मिरनॉव, ओलेग मिखाइलोव (शूटिंग) एंड्रयु कुक (कुश्ती) जैसे नामी विदेशी कोच और हाई परफॉरमेंस डायेरक्टरों की साई ने जवाबदेही तय कर दी है, जिसमें खेल संघों, एनआईएस और साई को शामिल कर विदेशी कोचेज के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। भारतीय टीमों से जुड़े सभी विदेशी कोच, सपोर्ट स्टाफ, हाई परफॉरमेंस डायरेक्टरों का साल में दो बार मूल्यांकन होगा। साल के अंत में 360 डिग्री फीड बैक के आधार पर किए गए मूल्यांकन के आधार पर विदेशी कोचेज को नंबर दिए जाएंगे। ये नंबर ही विदेश कोच का आगे का करार बचा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच पाएंगे विदेशी कोच

खेल मंत्रालय - फोटो : social media
बेहद मोटी रकम में साई की ओर से अनुबंधित किए जाने वाले विदेशी कोच अब अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच पाएंगे। अभी तक विदेशी कोचों का असली मूल्यांकन कॉमनवेल्थ, एशियाई खेल या फिर ओलंपिक के बाद होता था। बीच के दिनों में विदेशी कोच क्या कर रहे हैं इस बारे में पूछताछ नहीं की जाती थी। यह पहली बार है जब विदेशी कोच की जवाबदेही तय कर उन्हें नंबर दिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि इन दिशा निर्देशों से विदेशी कोच अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं पाएंगे। इसका फायदा भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा।

बेहद खराब मूल्यांकन पर खत्म होगा करार

कोचेज को तकनीकि ज्ञान, तकनीकि के प्रति झुकाव, कोचिंग स्टाइल, नेतृत्व क्षमता, कैंप में मनोबल कायम रखना, सत्यनिष्ठा के लिए एक से पांच तक अंक मिलेंगे। ये नंबर उन्हें बताएंगे कि वह अपने काम में कहां पर खड़े हैं। प्रदर्शन बेहद खराब रहने पर खेल संघ से बातचीत के आधार पर करार को खत्म भी किया जाएगा।

 

खेल संघ निर्धारित करेंगे कोचिंग और अभ्यास के दिन

पहले छह माह पर मूल्यांकन विदेशी कोच अनुबंधित करने वाली साई की कमेटी करेगी जबकि साल के अंत में 360 डिग्री मूल्यांकन टॉप्स टीम करेगी। मूल्यांकन में सभी की भूमिका तय की गई है। खेल संघों को विदेशी कोच के लिए अभ्यास और कोचिंग के दिन निर्धारित करने होंगे। साई के साथ भारतीय कोचों के विकास में साझेदारी निभानी होगी। एनआईएस को इन विदेशी कोचेज की भारतीय कोचेज की शिक्षा में मदद लेनी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें