फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर काबू पाने के बाद हो ओलंपिक, कई समितियों ने की मांग

Sun, 22 Mar 2020 07:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नार्वे ओलंपिक समिति (एनआईएफ) चाहती है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन तभी किया जाए जब दुनिया भर में कोरोना वायरस पर काबू पा लिया जाए। एनआईएफ ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक को इस बाबत पत्र भेजा जिस पर इसके अध्यक्ष और महासचिव के हस्ताक्षर थे। पत्र में लिखा था, ‘हमारी स्पष्ट सिफारिश है कि टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन तब तक नहीं हो जब तक कोविड-19 से उत्पन्न हुए हालात पर दुनिया भर में नियंत्रण नहीं कर लिया जाये।’

विज्ञापन


एनआईएफ ने कहा कि वह अपने देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उसने कहा कि यह उसके खिलाड़ियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि देश में सभी खेल गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

अमेरिकी तैराकी संघ ने की ओलंपिक टालने की मांग

अमेरिकी तैराकी ने अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति से टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित करने का समर्थन करने का आग्रह किया है। अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के मुख्य कार्यकारी सारा हिर्शलैंड को भेजे पत्र में तैराकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी टिम हिंचे ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते तोक्यो ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित करने की पैरवी की जानी चाहिए। अमेरिकी तैराकी ने यह पत्र ट्विटर पर डाला है।

वहीं माइकल फेल्प्स को 28 ओलंपिक पदक दिलाने वाले कोच बाब बोमैन ने भी ओलंपिक स्थगित करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा,‘ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति को भी देखते हुए यही बेहतर होगा। ’
  • फ्रांस भी आयोजन के समर्थन में नहीं :  
वहीं फ्रांस के महासंघ ने अपनी कार्यकारी समिति के साथ वीडियो कांफ्रेंस के बाद कहा,‘मौजूदा हालात ओलंपिक 2020 के आयोजन के लिए अनुकूल नहीं है। इसे स्थगित करने की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें