फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Norway Chess: गुकेश की एक और जीत, वेई यी को दी शिकस्त, तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे

Fri, 06 Jun 2025 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे)

सार

अब गुकेश के 14.5 अंक हो गए हैं और तालिका में शीर्ष पर मौजूद मैग्नस कार्लसन से सिर्फ आधा अंक पीछे हैं। गुकेश दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कार्लसन-गुकेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में कमाल का प्रदर्शन जारी रखा हुआ है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल। नौवें राउंड के मुकाबले में उन्होंने चीन के वेई यी को हराया। अब गुकेश के 14.5 अंक हो गए हैं और तालिका में शीर्ष पर मौजूद मैग्नस कार्लसन से सिर्फ आधा अंक पीछे हैं। गुकेश दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


वेई ने इस खेल में रॉक-सॉलिड पेट्रोफ खेला, लेकिन कमेंटेटरों को डर था कि वह विश्व चैंपियनशिप की तैयारी में ठोकर खाएंगे। गुकेश ने वेई यी के खिलाफ शुरुआती में बड़ा जोखिम उठाया, लेकिन जीतने के लिए अपनी शैली में फिर बदलाव किया और जीत हासिल की। इससे पहले गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट के राउंड 6 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने एरिगैसी को भी हराया था। हालांकि, आठवें राउंड में गुकेश को नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा। अब नौवें राउंड में जीत के साथ गुकेश ने खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट स्टावेंजर में खेला जा रहा है।

कार्लसन ने जीएम फैबियानो कारूआना के खिलाफ एक मोहरे की बलि दी, लेकिन अंत में एंडगेम में एक अतिरिक्त मोहरा को बदल दिया। वहीं, हिकारू नाकामुरा ने आर्मगेडन में आसानी से जीतने से पहले जीएम अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ क्लासिकल ड्रॉ खेला। महिला नॉर्वे शतरंज 2025 में सभी तीन क्लासिकल खेल निर्णायक रहे और इससे तालिका में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। जीएम अन्ना मुजीचुक ने महिला विश्व चैंपियन जीएम जू वेंजुन को हराकर दो अंकों की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


कोनेरू हम्पी ने लेई टिंगजी के खिलाफ जीत की स्थिति में थीं, लेकिन फिर एक गलती की और उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह दूसरे स्थान पर रह गईं। सारा खाडेम ने वैशाली रमेशबाबू के खिलाफ इवेंट का अपना दूसरा क्लासिकल चेस मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें