फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Open: करुणाकरण-वरियाथ की जोड़ी को मिली जीत, मिश्रित युगल में भारत की उम्मीदें बरकरार रखीं

Wed, 04 Jun 2025 04:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गाड्डे को युची शिमोगामी और सयाका होबारा की जापान की जोड़ी से 14-21, 9-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया, लेकिन भारत की अन्य जोड़ियां बुधवार को शुरुआती दौर में के बाद बाहर हो गईं। करुणाकरण और वरियाथ ने 45 मिनट तक चले शुरुआती दौर के कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे की ये होंग वेई और निकोल गोंजालेस चैन को 15-21, 21-16, 21-17 से हराया।
विज्ञापन


इस स्पर्धा में हालांकि अन्य भारतीय जोड़ियों ने निराश किया क्योंकि वे अगले दौर में आगे बढ़ने में असफल रहीं। रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गाड्डे को युची शिमोगामी और सयाका होबारा की जापान की जोड़ी से 14-21, 9-21 से शिकस्त मिली।

आशिथ सूर्या और अमृता प्रमथेश को डेनमार्क के मैड्स वेस्टरगार्ड और क्रिस्टीन बुश के हाथों 15-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी भी शुरुआती दौर की बाधा को पार करने में विफल रही। इस जोड़ी को मलेशिया के दूसरे वरीय टैंग जी चेन और ई वेतोह के खिलाफ 11-21, 21-16, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें