फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में निकोलाई के शरीर में नहीं मिले चोट के निशान, विदेशी कोच के शव को बेलारूस भेजा गया

Wed, 10 Mar 2021 08:44 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौत के कारणों का विसरा जांच में होगा खुलासा
विज्ञापन
निकोलाई नेजारेव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक का तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में टिकट हासिल कर चुके अविनाश साबले को तैयारियां कराने के लिए अनुबंधित किए गए विदेशी कोच डॉ. निकोलाई स्नेसरेव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी संदिग्ध बात का खुलासा नहीं हुआ है। पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल के तीन सदस्यीय डॉक्टरों के दल की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में साफ किया गया है कि निकोलाई के शरीर की मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ में किसी तरह की चोट, टूट-फूट या हड्डियों का जगह से हटना नहीं पाया गया है। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही निकोलाई के शव को मिंस्क (बेलारूस) भेजने की व्यवस्था की गई। मंगलवार को साढ़े 11 बजे की फ्लाइट से उनके शव को मिंस्क भेज दिया गया। जहां उनकी पत्नी शव को ग्रहण करेंगी।

हालांकि निकोलाई के मौत के कारणों का खुलासा विसरा की जांच रिपोर्ट में पता लगेगा। एथलेटिक फेडरेशन की ओर से पटियाला से शव को सोमवार की रात 10 बजे दिल्ली कार्गों एयरपोर्ट लाया गया। यहीं फेडरेशन और साई ने दुबई होते हुए उनके शव को मिंस्क के लिए भेजा। इस दौरान निकोलाई की पत्नी को फेडरेशन ने सारी जानकारी मुहैया कराई। निकोलाई के शव को उनके परिवार से यहां कोई लेने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें