फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन करेगी सरकार: निर्मला सीतारमण

Sat, 06 Jul 2019 09:12 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगभग दो साल पहले शुरू की गई खेलो इंडिया योजना के विस्तार की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके तहत राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की स्थापना की जाएगी। खेलो इंडिया योजना अक्टूबर 2017 में शुरू की गई थी। अब तक दो बार (दिल्ली में 2018) और (पुणे में 2019) खेलो इंडिया युवा खेल का आयोजन किया जा चुका है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने वर्ष 2019-20 के लिए आम बजट पेश करते हुए कहा, ‘अक्टूबर 2017 में शुरू की गई खेलो इंडिया योजना ने पूरे देश में स्वास्थ्य के अभिन्न भाग के रूप में खेलों की जागरूकता सृजित की है। सरकार खेलो इंडिया का विस्तार करने और सभी जरूरी वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।’ 

उन्होंने कहा, ‘सभी स्तरों पर खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों के विकास के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन किया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें