फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरीकॉम समेत ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले नौ बॉक्सर्स नहीं कर पा रहे कैंप

Sun, 07 Jun 2020 04:36 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिन नौ मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है उनमें अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (+ 91 किग्रा), एमसी मेरी कॉम (51 किग्रा), सिमरजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा), और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं।
 
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके मुक्केबाजों को अभ्यास शुरू करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि राष्ट्रीय महासंघ का 10 जून से पटियाला में शिविर करने की योजना में प्रशासनिक कारणों से कम से कम एक सप्ताह की देरी हो सकती है। यह शिविर महिला और पुरुष मुक्केबाजों के लिए आयोजित किया जाना था, लेकिन इसे अभी तक अपेक्षित मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक आरके साचेती ने कहा, ‘हम अपने प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जवाब का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें सरकार से जवाब मिलने का इंतजार है। हमें एक या दो दिन में मंजूरी मिल सकती है, लेकिन सारी तैयारियां करने के लिए हमें कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए।’

जिन नौ मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है उनमें अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (+ 91 किग्रा), एमसी मेरी कॉम (51 किग्रा), सिमरजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा), और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन

पुरुष टीम आम तौर पर पटियाला में जबकि महिला टीम दिल्ली में अभ्यास करती है। दोनों वर्गों के शिविर दस जून से पटियाला में शुरू करने का फैसला 23 मई को किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें