पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) बैंकाक में चल रहे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गईं। हैदराबादी मुक्केबाज ने पहले दौर में न्यूजीलैंड की तसमिन बेनी को एकतरफा मुकाबले 5-0 से शिकस्त दी। पूर्व युवा विश्व चैंपियन शशि चोपड़ा (60 किग्रा) टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। हरियाणा की मुक्केबाज शशि को स्थानीय प्रबल दावेदार सुदापोर्न सीसोंदी के हाथों हार मिली, जिससे भारत के लिए यह दिन मिला-जुला रहा।